मुजफ्फरनगर। मां शाकुम्भरी विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों में सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। एलएलबी तीन वर्षीय और पांच वर्षीय (बीए एलएलबी, बीकॉम एलएलबी) पाठ्यक्रमों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रारंभ हो गए हैं। भारतीय विधिज्ञ परिषद से स्वीकृति प्राप्त महाविद्यालय ही इन पाठ्यक्रमों में प्रवेश दे सकेंगे।इच्छुक अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की वेबसाइट msuniversity.ac.in पर पंजीकरण करा सकते हैं। ऑनलाइन पंजीकरण कराना अनिवार्य है। प्रवेशार्थी एक से अधिक पाठ्यक्रम या महाविद्यालय में पंजीकरण कर सकते हैं। पंजीकरण के बाद अभ्यर्थी को मुद्रित प्रपत्र और आवश्यक दस्तावेज जमा करने होंगे। ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि एक जुलाई 2026 है। ब्यूरो