महावीर चौक स्थित आदर्श विद्वायलय का निरीक्षण करते ऊर्जा राज्यमंत्री सोमेन्द्र तोमर। संवाद
फोटो समाचार
खतौली। प्रदेश के ऊर्जा व जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर ने गांव तिगाई स्थित गोशाला के साथ साथ पंचायत घर का निरीक्षण किया। मंत्री ने सवाल पूछे तो सचिव और पंचायत सहायक जवाब नहीं दे पाए। ऊर्जा राज्य मंत्री बृहस्पतिवार दोपहर गांव तिगाई स्थित गोशाला पहुंचे और निरीक्षण किया। पौधरोपण के बाद तिगाई स्थित पंचायत घर पहुंचे। वहां आगंतुक रजिस्टर व शिकायत रजिस्टर की जांच की जो रजिस्टर अधूरा मिला। सचिव ब्रह्मदत्त सहित पंचायत सहायक से तोमर ने सवाल पूछे, वह कई सवालों के जवाब नहीं दे पाए। मंत्री ने साफ सफाई के साथ ही रिकाॅर्ड पूरा रखने के निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष वीरपाल निर्वाल, जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी, सीडीओ संदीप भागिया, बीडीओ प्रवीन कुमार उपस्थित रहे।