फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: खतौली - अधूरा मिला तिगाई पंचायतघर का रजिस्टर

Fri, 13 Oct 2023 12:48 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
महावीर चौक ​स्थित आदर्श विद्वायलय का निरीक्षण करते ऊर्जा राज्यमंत्री सोमेन्द्र तोमर। संवाद
विज्ञापन
फोटो समाचार
विज्ञापन

खतौली। प्रदेश के ऊर्जा व जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर ने गांव तिगाई स्थित गोशाला के साथ साथ पंचायत घर का निरीक्षण किया। मंत्री ने सवाल पूछे तो सचिव और पंचायत सहायक जवाब नहीं दे पाए। ऊर्जा राज्य मंत्री बृहस्पतिवार दोपहर गांव तिगाई स्थित गोशाला पहुंचे और निरीक्षण किया। पौधरोपण के बाद तिगाई स्थित पंचायत घर पहुंचे। वहां आगंतुक रजिस्टर व शिकायत रजिस्टर की जांच की जो रजिस्टर अधूरा मिला। सचिव ब्रह्मदत्त सहित पंचायत सहायक से तोमर ने सवाल पूछे, वह कई सवालों के जवाब नहीं दे पाए। मंत्री ने साफ सफाई के साथ ही रिकाॅर्ड पूरा रखने के निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष वीरपाल निर्वाल, जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी, सीडीओ संदीप भागिया, बीडीओ प्रवीन कुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें