पुरकाजी। लाला सुखलाल सनातन धर्म कन्या डिग्री कॉलेज में मंगलवार को आयोजित सभा का शुभारंभ प्राचार्य डॉ दुष्यंत राणा ने किया। वक्ताओं ने छात्राओं की उच्च शिक्षा से जुड़ी समस्याओं के बारे में चिंतन किया। सभी प्रधानाचार्यों ने कंधे से कंधा मिलाकर युवतियों की उच्च शिक्षा में अपना पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में शिक्षा प्रसार सभा के अध्यक्ष श्याम सुन्दर दास, कॉलेज प्रबंध समिति के अध्यक्ष अनूप कुमार, सचिव डॉ संदीप वर्मा, डॉ बीबी गुप्ता, सुरेश कुमार गोयल, सुधीर कुमार बंसल, दिनेश कुमार सिंगल, राजकीय इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य प्रीती चौधरी, प्राणानाथ कॉलेज के देवेंद्र कुमार, किसान इंटर कॉलेज के मनोज कुमार, राजकुमार जनता इंटर कॉलेज के गौरव त्यागी, न्यू स्टेपिंग स्टोंस स्कूल के हरियोग, लाला सुखलाल इंटर कॉलेज के देवेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।