संदिग्ध को रैफर किया
शाहपुर। जमात से अपने गांव लौटे एक जमाती को होम क्वारंटीन के दौरान थर्मल स्क्रीनिंग में बुखार आने पर उसको जांच के लिए जिला मुख्यालय रैफर कर दिया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ एनपी सिंह ने बताया कि क्षेत्र का युवक 31 मार्च को बस्ती जनपद से जमात से लौटा था, जिसके बाद उसको होम क्वारंटीन कर दिया गया था। इसके बाद से उसकी प्रतिदिन थर्मल स्क्रीनिंग से जांच की जा रही थी। मंगलवार को की गई थर्मल स्क्रीनिंग की जांच में उसे बुखार आया, जिसके बाद सतर्कता बरतते हुए जांच के लिए जिला मुख्यालय रेफर कर दिया है।