कच्ची शराब को नष्ट करते पुलिसकर्मी।
- फोटो : अमर उजाला
मोरना के भोपा में पुलिस ने शुक्रताल गंगा खादर में छापामारी अभियान चलाकर कच्ची शराब की कई भट्ठियां पकड़ीं। पुलिस ने शराब तैयार करने के उपकरण भी बरामद किए है। मौके पर छह ड्रम शराब, 1500 लीटर लाहन को नष्ट कर दिया। छापे की भनक लगने पर आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। अभियान मेें शुक्रताल चौकी प्रभारी जितेंद्र यादव, कांस्टेबल प्रवीन, जयवीर, नवीन आदि थे।