फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: जिले में 46 स्थानों पर जलेगा रावण का पुतला

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। जिले में मंगलवार को 46 स्थानों पर रावण के पुतले का दहन होगा। इस बार पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के लिए एडवाइजरी जारी की है। महिला व पुरुष पुलिसकर्मियों को पुतला दहन के दौरान मैदान के साथ ही आसपास क्षेत्र में भी तैनात किया गया हैं। अधिकारी भी सुबह से ही भ्रमण पर रहेंगे।
विज्ञापन


मंगलवार को दशहरा पर्व मनाया जाएगा। दोपहर बाद जिले भर में अहंकार रूपी रावण के पुतले का दहन किया जाएगा। पुतला दहन के समय हजारों लोग मैदान में मौजूद रहते है। इस दौरान कोई हादसा न हो इसके लिए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए है। लोगों से मैदान में पुतले से दूर रहने की अपील की गई हैं।
- व्यवस्था के लिए उठाए कदम
- जितना बड़ा रावण का पुतला होगा उससे दोगुना दूरी पर बेरिकेडिंग लगाई जाएगी ताकि पुतला जलने के दौरान किसी के ऊपर न गिरे।
- इस वर्ष किसी भी पुतले के अंदर अनार या राकेट को नहीं लगाया जाएगा। ताकि यह आतिशबाजी पुतला दहन के दौरान आमजन के बीच न पहुंच सके।
- अधिकारियों को शिकायत मिली थी कि पुतला बनाने वाले लोग पुतले में कम पटाखे लगाते थे लेकिन कमेटी के लोग पुतले में पटाखे अलग से लगा देते थे इसके लिए भी कमेटी के पदाधिकारियों से अधिकारियों ने वार्ता की है।
विज्ञापन

- पुतला दहन के समय बेरिकेडिंग के आसपास पानी रखा जाएगा व अग्नि शमन विभाग टीम भी मौजूद रहेगी।
- कमेटी के सदस्य पुतला दहन के दौरान अपने सदस्यों को सुरक्षा संभालने के लिए भी लगाएंगे।
- इन्होंने कहा-
पिछले वर्ष पुतला दहन के दौरान आतिशबाजी के लिए लगाया राकेट दर्शकों के बीच पहुंच गया था इसके मद्देनजर इस बार पुतले में अनार व राकेट न लगाने को कहा गया है। पुतले के लिए भी मानक तय किए हैं। सुरक्षा के पुलिस बल आसपास क्षेत्र में तैनात रहेगा। -सत्य नारायण प्रजापत, एसपी सिटी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें