फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना मास्क नहीं मिलेगा राशन : एसडीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
बुढ़ाना। उपजिलाधिकारी कुमार भूपेंद्र ने कहा कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अंतर्गत समस्त राशन कार्ड धारक मास्क पहनकर आएंगे। बिना मास्क के राशन नहीं मिलेेगा। उक्त योजना के अंतर्गत पांच अप्रैल से 26 अप्रैल तक समस्त प्रकार के राशन कार्डों पर पांच किलोग्राम प्रति यूनिट नि:शुल्क चावल ई-पॉस मशीन के आधार प्रमाणीकरण के उपरांत दिया जाएगा। प्रत्येक उचित दर दुकान पर सेनिटाइजर, साबुन, पानी रखा जाए। ऐसा न करने वाले राशन डीलर के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सभी उचित दर दुकान वालों को चावल का उठान 13 व 14 अप्रैल को करना होगा। उचित दर दुकानों पर टोकन व्यवस्था लागू करते हुए उचित दूरी बनाए रखने का ध्यान रखा जाएगा। राशन वितरण में उचित दूरी न बनाने पर तथा मास्क न पहने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें