मुजफ्फरनगर। जिला पूर्ति अधिकारी राघवेंद्र कुमार ने बताया कि राशन का वितरण 25 मई तक होगा। अंत्योदय कार्ड धारकों को 14 किग्रा गेहूं व 21 किग्रा चावल प्रति कार्ड और पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को उनके कार्ड से संबंद्ध प्रत्येक यूनिट पर दो किग्रा गेहूं और तीन किलोग्राम चावल प्रति यूनिट वितरित किया जाएगा। 25 मई तक यह वितरण किया जाना है। उचित दर विक्रेताओं को निर्देशित किया जाता है कि अन्त्योदय और पात्र गृहस्थी कार्ड धारकों को आवश्यक वस्तुओं का वितरण ई-वेइंग लिंक्ड ई-पॉस मशीन के माध्यम से दुकानों पर नियुक्त पर्यवेक्षणीय अधिकारियों की उपस्थिति में करेंगे।