फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांवों के जरूरतमंदों को बांटा राशन और मास्क

विज्ञापन
कुटेसरा में जरूरतमंदों को राशन वितरित करते चौकी प्रभारी शिव कुमार - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
गांवों के जरूरतमंदों को बांटा राशन और मास्क
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, चरथावल। शनिवार को लुहारी खुर्द गांव में भाजपा नेता संजय सैनी के नेतृत्व में युवाओं की टीम ने जरूरतमंद लोगों के घर जाकर राशन किट बांटी। रोनी हरजीपुर में हिंदू जागरण मंच की ओर से ग्रामीणों को मास्क वितरित किए। जिला उपाध्यक्ष अंकुर राणा ने लोगों से घरों में रहकर लॉकडाउन का पालन करने की अपील की। दीपक राणा, सरधना संयोजक जयंत राणा, अंकित राणा मौजूद रहे। वहीं गांव में भाकियू नेता विकास शर्मा ने संगठन की तरफ से गलियों में स्प्रे मशीन से सैनिटाइज किया। कुटेसरा गांव में पूर्व जिला पंचायत सदस्य के पति कामिल ने आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को राशन किट बांटी। कुटेसरा चौकी प्रभारी शिव कुमार, मान सिंह आदि मौजूद रहे।

रोनी हरजीपुर में ग्रामीणों को मास्क वितरित करते कार्यकर्ता- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें