फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: रिश्ते की नाबालिग भतीजी से किया दुराचार, गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
भोपा। मौसी के घर आये युवक ने रिश्ते की नाबालिग भतीजी के साथ दुराचार की घटना को अंजाम दिया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। थाना क्षेत्र के गांव निवासी महिला ने थाने पर दी तहरीर में बताया कि उसका पौत्र व 16 वर्षीय पौत्री अपने मां और बाप से अलग उसके पास ही रहते है। शुक्रवार को थाना खतौली क्षेत्र निवासी उसका शादीशुदा भांजा अपनी बहन की शादी का कार्ड देने के लिए उनके घर आया था। देर हो जाने का कारण बता कर वह रात में उनके ही घर पर रुक गया था। आरोप है कि रात में आरोपी ने उसकी नाबालिग पौत्री के साथ जबरदस्ती दुराचार की घटना को अंजाम दिया। महिला ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस का कहना है कि मामले में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पीड़िता को डॉक्टरी परीक्षण के लिए भेजा है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। संवाद

फाइल फोटो--कल्पना।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें