फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: दुष्कर्म पीड़िता गर्भवती, हिरासत से भागे आरोपी की तीन राज्यों में तलाश

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। दिल्ली पुलिस की गिरफ्त से फरार किशोरी के साथ दुष्कर्म के आरोपी राहुल (22) को पुलिस दिल्ली, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में तलाश रही है। दिल्ली पुलिस की दो टीम बनाकर फरार आरोपी की तलाश शुरू की है। आरोपी के फरार होने का खतौली कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया है। उधर, पीड़िता किशोरी गर्भवती है।
विज्ञापन

पुलिस हिरासत से भागा राहुल उत्तराखंड के जनपद हरिद्वार के एक गांव का रहने वाला है। वह पिछले कई साल से दिल्ली के थाना मालवीय नगर की एक काॅलोनी में अपने परिचितों के साथ रहता था। उसके खिलाफ मालवीय नगर थाने में नौ जुलाई को पॉक्सो एक्ट और दुष्कर्म की धारा में मुकदमा दर्ज कराया गया था। तभी से वह फरार चल रहा था। मालवीय नगर थाना पुलिस उसे तलाश रही थी। उसे शुक्रवार को गांव से पकड़ा गया, लेकिन दिल्ली ले जाते समय वह खतौली में पुलिस की हिरासत से फरार हो गया था। खतौली में मुकदमा दर्ज होने के बाद से खतौली पुलिस के अलावा दिल्ली व उत्तराखंड पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें