श्री गुरू रामराय पब्लिक स्कूल में कबड्डी के फाइनल मुकाबले में जोर आजमाइश करते खिलाड़ी
- फोटो : DEVBAND
देवबंद। श्री गुरु रामराय पब्लिक स्कूल में खेल सप्ताह के अंतर्गत अंतिम दिन वरिष्ठ बालक वर्ग कबड्डी का फाइनल मैच रमन व भाभा सदन टीम के बीच खेला गया। इस रोमांचक मुकाबले में रमन सदन के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भाभा सदन की टीम को 62-23 के अंतर्गत पराजित कर स्पर्धा जीत ली।
इससे पहले वरिष्ठ बालक वर्ग कबड्डी का पहला सेमीफाइनल रमन व रामानुजन सदन के बीच हुआ। इसमें रमन सदन की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रामानुजन सदन की टीम को 62-12 के अंतर से शिकस्त देकर फाइनल में प्रवेश किया, जबकि दूसरा सेमीफाइनल भाभा व आर्य भट्ट सदन के बीच खेला गया। इसमें भाभा सदन ने आर्य भट्ट सदन की टीम को 48-45 के अंतर से हराकर फाइनल में अपनी जगह बनाई। वरिष्ठ बालक वर्ग वॉलीबाल का फाइनल मैच रमन सदन व भाभा सदन की टीमों के बीच हुआ। इसमें रमन सदन ने भाभा सदन की टीम को 25-11, 25-6, 6-25 व 25-10 से पराजित कर स्पर्धा जीत ली। प्रधानाचार्य विजय गुप्ता ने विजयी टीमों को बधाई देते हुए छात्रों द्वारा खेलों में अनुशासित व खेल भावना का परिचय देने पर प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि खेल में हार-जीत एक सिक्के के दो पहलू हैं, साथ ही खिलाड़ियों को आगामी खेल प्रतियोगिताओं में तैयार रहने के लिए उत्साहित किया।