पुरकाजी में श्रीराम मंदिर धन संग्रह हेतु निकाली गयी जन जागरण बाईक रैली में शामिल लोग
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
श्रीराम मंदिर निधि संग्रह के लिए निकाली रैली
मुजफ्फरनगर। श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए चल रहे निधि संग्रह अभियान के तहत रामलीला टिल्ला क्षेत्र में जागरूकता रैली निकाली गई।
रामलीला टिल्ला गेट से शुरू हुई निधि संग्रह अभियान रैली का शुभारंभ आरएसएस के नगर प्रचारक अजय कुमार ने शंखनाद कर किया। इसके बाद ढोल नगाड़ों के साथ अभियान जागरूकता रैली आबकारी रोड, वाल्मीकि बस्ती से होते हुुए हनुमान चौक, भगत सिंह रोड, पंचमुखी व चुंगी नंबर-दो होते हुए वापस रामलीला टिल्ला पहुंचकर संपन्न हुई। इस दौरान लोगों से श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए निधि संकलित कराए जाने का आह्वान किया गया। आरएसएस के नगर कार्यवाहक नितिन कुमार, सोमपाल, हनुमत मंडल जिलाध्यक्ष रोहित तायल, महामंत्री राधे वर्मा, संजय मित्तल, हनुमत मंडल महिला मोर्चा अध्यक्ष दुलारी मित्तल, महामंत्री रेखा वर्मा, सभासद पति नरेश खटीम, चमन वाल्मीकि व मनुप्रिय मजदूर समेत अन्य लोग मौजूद रहे।