तपस्या पूर्ण होने के बाद रविवार को सुंदरकांड पाठ किया गया
संवाद न्यूज एजेंसी
खतौली। गांव पीपलेहड़ी के मां शाकुंभरी देवी मंदिर पर राजकुमार दास ने 41 दिन तक अग्नि तपस्या की। तपस्या पूर्ण होने के बाद सुंदरकांड पाठ किया गया। जागरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। रविवार को हवन के बाद भंडारे का आयोजन हुआ।
गांव पीपलहेड़ा के ग्राम प्रधान राजकुमार दास भगत जी ने बताया कि गुरु गद्दी शुक्रताल गुरु कृपाल दास के सानिध्य में मां शाकुंभरी देवी मंदिर ग्राम मढ़ में उन्होंने अग्नि के बीच रहकर 41दिन की तपस्या पूर्ण की। शनिवार को सुंदरकांड पाठ के बाद जागरण किया गया। रविवार को हवन के बाद भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें दूर दराज से आए साधु संतों ने भाग लिया।
इसके अलावा आसपास के गांव के लोगों ने भी भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान आचार्य रघुरामचंद्र दास, लोनी विधायक नंद किशोर गुर्जर, पूर्व विधायक विक्रम सैनी, सत्यव्रत, मोहित राणा, रोहित, सुशील, रिंकू, बल्ले, महेंद्र, बृजेश कुमार, जोगेंद्र राणा, शुगर मिल के उपाध्यक्ष डॉ अशोक कुमार सिंह, गन्ना प्रबंधक कुलदीप राठी, गन्ना उप महाप्रबंधक एके सिंह आदि मौजूद रहे।