फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिनों की फसलों के लिए बेहद मुफीद है बारिश

विज्ञापन
विज्ञापन
चरथावल। बारिश से क्षेत्र के किसानों केे चेहरे खिल उठे। गेहूं की अगैती और पछैती फसल के लिए बारिश फायदेमंद है। किसानों का कहना है कि बारिश के बाद मौसम साफ होगा, तो गन्ने की रिकवरी बढ़ेगी। बधाई कलां के प्रगतिशील किसान अरविंद मलिक, सुनिल दत्त त्यागी, दीप चंद सैनी और सुदेश कुमार का कहना है कि जिन खेतों में पानी की माकूल व्यवस्था नहीं है, उनके लिए खेतों में लहलाती गेहूं, गन्ना और सरसों की फसल के लिए झमाझम बारिश बेहद मुफीद साबित होगी। खासकर चना, मसूर और सरसों के लिए सोना बरसा है। उधर, ग्रामीण इलाकों के टूटे संपर्क मार्गों पर लबालब कीचड़ से लोगों की मुसीबत बढ़ गई। वहीं पूरी रात विद्युत आपूर्ति गुल रही। चरथावल-रोहाना बदहाल मार्ग पर गांव सैदपुरा, बधाई कलां, दलीपपुरा, बहेड़ी और होशियारपुर मोड़ पर भरे पानी से दुपहिया वाहन चालकों को मुसीबत उठानी पड़ी। क्रय केंद्रों पर तोल बंद रहने से खेतों में गन्ना छिलाई नहीं हो पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें