पुरकाजी में राहुल गांधी के जन्म दिन के मौके पर मौन रखकर शहीदों को श्रद्धांजलि देते कांग्रेसी कार?
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
सादगी से मनाया राहुल गांधी का जन्मदिन
मुजफ्फरनगर, पुरकाजी। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का 50 वां जन्मदिन कार्यकर्ताओं ने सादगी के साथ मनाया गया। आशु सलमानी के निवास पर शुक्रवार को कार्यक्रम हुआ। जिसमें सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए कार्यकर्ताओं ने चीन हमले में शहीद हुए वीर जवानों को दो मिनट का मौन रखकर उनको श्रद्धांजलि दी। वक्ताओं ने कहा कि चीन में इतनी ताकत नहीं है कि वह भारत से आमने सामने की लड़ाई लड़ सके। मौके शाहनवाज कुरैशी, बाबू महबूब, इरफान खान, जफर अहमद, चांद सलमानी, गुड्डू सलमानी, मास्टर साबित, फुरकान मलिक, आरिफ आदि मौजूद रहे।