गैंगस्टर प्रकरण में 11 साल बाद हुई राही की गवाही
मुजफ्फरनगर। हमले के मामले में 11 साल बाद एडीजे-5 के न्यायालय में सोमवार को रिंकू सिंह राही की गवाही हुई।
वर्ष 2009 में जिला समाज कल्याण अधिकारी रिंकू सिंह राही पर हुए हमले में गोली लगने से उनकी एक आंख जख्मी हो गई थी। पुलिस प्रशासन ने इस मामले में छह हमलावरों पर गैंगस्टर लगाई थी। गैंगस्टर समाज कल्याण विभाग का एकाउंटेंट अशोक कश्यप, मुकेश चौधरी, अमित छोकर, बॉबी उर्फ पंकज, प्रहलाद, आदेश ठाकुर पर लगाई गई थी। अब यह मामला ट्रायल पर है। घटना के 11 साल बाद सोमवार को रिंकू सिंह राही को गवाही के लिए बुलाया गया। एडीजे-5 के न्यायालय में उनकी गवाही हुई। उन्होंने बताया कि अभी गवाही बाकी है, जल्द ही अगली तारीख पर गवाही होगी।