रफी के परिजन नहीं आए नवजात को देने
मुजफ्फरनगर। गांव चौरावाला के किसान रफी के परिजनों ने नोटिस दिए जाने के बावजूद खेत से मिले नवजात शिशु को बाल कल्याण समिति को नहीं सौंपा। शुक्रवार को परिजनों के समर्थन में भाकियू नेताओं ने डीएम से मिलकर बालक को रफी के परिजनों को ही दिए जाने की बात कही, मगर डीएम ने इससे इंकार कर दिया। डीएम सेल्वा कुमारी जे ने बाल कल्याण समिति अध्यक्ष कमलेश वर्मा, सदस्य राजीव बंसल और संजीव कुमार को बुलाकर अपनी प्रक्रिया जारी रखने को कहा। बात नहीं बनने पर रफी ने अब शनिवार यानि आज शिशु को समिति के सुपुर्द करने की बात कही है। समिति अध्यक्ष वर्मा ने बताया कि यदि परिजनों ने शिशु नहीं सौंपा तो, पुलिस के जरिये दिलाया जाएगा। किसान को गत शुक्रवार को यह लावारिस नवजात खेत में मिला था।