शोभायात्रा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
संवाद न्यूज एजेंसी
बुढ़ाना। बड़ौदा गांव में विधिविधान से पूजा-अर्चना के बाद राधा-कृष्ण की मूर्ति स्थापित की गई। गांव में निकली शोभायात्रा में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। ग्रामीणों ने कई स्थानों पर शोभायात्रा का स्वागत किया।
डॉ संजीव बालियान के पिता डॉ सुरेंद्र सिंह एवं भाजपा नेता ठाकुर रामनाथ सिंह ने फीता काटकर शोभायात्रा का शुभारंभ किया । शोभायात्रा में राधा कृष्ण की मूर्ति के साथ कई प्रकार की झांकियां शामिल रहीं। राधा-कृष्ण के भजनों पर काफी महिलाएं नृत्य करती नजर आई। गांव की परिक्रमा के बाद विधिविधान से पूजा अर्चना के साथ मूर्तियां स्थापित की गई।
राधा-कृष्ण के जयकारों से मंदिर गूंज उठा। इस अवसर पर पंडित जयप्रकाश, रामनरेश, आशीष चौहान, महेश कुमार, सुरेश कुमार, अंशु राजपूत, सुनील, प्रमोद, रामवीर, ओमी लाल, ईश्वर व मनोज आदि मौजूद रहे।