फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: एक महीने बाद बुजुर्ग में दिखाई दिए रेबीज के लक्षण, भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
बुढ़ाना। कमरूद्दीन नगर गांव में राजू (65) को एक माह पहले कुत्ते ने हमला कर काट लिया था। अब रेबीज के लक्षण दिखाई देने पर बुजुर्ग को कस्बे की सीएचसी पर भर्ती करवाया गया है। बचाव के लिए रेबीज का टीका नहीं लगवाया गया। एक माह बीत जाने के बाद बुजुर्ग के व्यवहार में काफी बदलाव आ गया। परेशान होकर परिजनों ने घटना की सूचना 108 एंबुलेंस पर दर्ज करवाई। एंबुलेंस से बुजुर्ग को कस्बे की सीएचसी पर भर्ती करवाया गया। सीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. प्रणव तेवतिया ने बताया कि राजू में रेबीज के कुछ लक्षण मिले हैं। मेडिकल जांच के बाद ही अंतिम पुष्टि होगी। प्रभारी चिकित्साधिकारी ने बताया कि कुत्ते के काटने पर घाव को तुरंत साबुन और बहते पानी से 15 मिनट तक धोना चाहिए। फिर बिना देर किए स्वास्थ्य केंद्र जाकर डॉक्टर की सलाह लेनी और एंटी-रेबीज टीका लगवाना चाहिए। रेबीज के लक्षण दिखने के बाद यह बीमारी बेहद गंभीर और जानलेवा हो सकती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें