छपार। किसान सेवा सहकारी समिति पर नाबार्ड की टीम ने किसान गोष्ठी का आयोजन किया। जिसमें किसानों को गैर जरूरी खर्चा छोड़ो, पैसा नियमित जोड़ों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
बुधवार को समिति में किसानों को नाबार्ड के अधिकारी राकेश जैन ने बैंक से संबंधित जानकारी दी। बताया कि सरकार ने छोटी छोटी बचत के लिए बैंकों में बचत खाते खोलने की योजना चला रखी हैं। उसके खाते खुलवा कर बचत करें और निश्चित समय बाद बचत की राशि व ब्याज पाएं। बैंकों ने ऋण योजना शुरू की हुई है। मकान खरीदने के लिए आवासीय ऋण है। स्थायी कर्मियों के लिए सरल पर्सनल ऋण है।
समिति की प्रबंध निदेशक प्रीति त्यागी ने बताया कि कॉआपरेटिव बैंक में खाता खुलवाने के लिए बैंक जाने की जरूरत नहीं है। अब समिति में खाता खोला जा सकता है और बिजली के बिल भी समिति में जमा किए जा रहे हैं। नाबार्ड के भूपेंद्र सिंह, शिवम्, व बरला कॉआपरेटिव बैंक शाखा प्रबंधक कुलदीप, श्रवण त्यागी, रामकुमार त्यागी, नरेश गुर्जर संचालक, अमित त्यागी, संजय, शिवदत्त शर्मा, राजेंद्र सिंह, सोमपाल आर्य, शशि, विनीत, दिव्या त्यागी आदि किसान मौजूद रहे।