फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुणवत्ता पर सवाल, मान सरोवर कॉलोनी में रुकवाया सड़क का निर्माण

विज्ञापन
मान सरोवर कॉलोनी में जांच के लिए सड़क खुदवाते अधिकारी - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। मानसरोवर कॉलोनी में चल रहे सड़क निर्माण कार्य को नागरिकों ने रुकवा दिया। लोगों का कहना था कि पुरानी सड़क को उखाड़कर नई सड़क बननी चाहिए। अगर पुरानी सड़क पर ही नई बनाई गई तो लेवल खराब होगा और घरों में पानी भरना शुरू हो जाएगा। ग्रामीण अभियंत्रण विभाग (आरईएस) की टीम पहुंचे और जांच कराई।
विज्ञापन

कॉलोनी में 18 लाख रुपये की लागत से 275 मीटर की सड़क का निर्माण चल रहा है। बृहस्पतिवार को कॉलोनी के लोग एकत्र हुए और निर्माण रुकवा दिया। लोगों का कहना था कि ठेकेदार पुरानी सड़क के ऊपर ही नई सड़क बना रहा है। मानकों के अनुरूप काम नहीं किया जा रहा है। सड़क को उखाड़कर दोबारा बनाया जाना चाहिए। विरोध के बाद मौके पर ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अधिशासी अभियंता नीरज कुमार, अवर अभियंता ब्रिजेश कुमार मौके पर पहुंचे और सड़क का निरीक्षण किया। लोगों से समस्या की जानकारी ली। उन्होंने मौके पर पैमाइश और खोदाई कराकर जांच कराई। इस दौरान अनिल चौधरी, संजय वर्मा, आरपी सिंह, संदीप, महावीर सिंह, रोहन त्यागी, श्याम सिंह वर्मा, उदित कुमार और डॉ. आशुतोष मौजूद रहे।
मानक के अनुरूप होगा कार्य
अधिशासी अभियंता नीरज कुमार का कहना है कि मानकों के अनुरूप ही पूरा निर्माण कार्य कराया जाएगा। किसी को परेशानी नहीं होने देंगे।
नागरिक नाराज, घरों तक पहुंचने लगेगा पानी
नागरिकों का कहना है कि कॉलोनी में पहले ही जलभराव की समस्या है, उनके घरों में भी बारिश का गंदा पानी घुस जाता है। अब अगर पुरानी सड़क के ऊपर ही माल डाल नई सड़क बना दी गई तो यह समस्या और ज्यादा बढ़ जाएगी। सड़क का ढाल भी महावीर चौक की तरफ किया जाएं, ताकि कॉलोनी में बारिश का पानी जमा ना हो।
विज्ञापन

लेवल रखा जाना चाहिए ठीक
- वार्ड-12 के मेंबर नरेश चंद मित्तल ने कहा कि ठेकेदार पुरानी सड़क को बिना तोड़े ही माल डलवा रहा था। इसका विरोध कर सड़क को तोड़कर दोबारा बनाने की बात कही गई।
- शिवम का कहना है कि सड़क पर अगर ऐसे ही माल डाल दिया गया तो लोगों को और ज्यादा जलभराव की समस्या से जूझना पड़ेगा। नियमों के मुताबिक सड़क का निर्माण होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें