फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन का किया घेराव

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। संयुक्त व्यापार संघर्ष समिति के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता इंजीनियर जेपी सिंह का घेराव करते हुए अपनी परेशानियों से अवगत कराया। उन्होंने सड़कों में हो रहे गड्ढों को लेकर नाराजगी व्यक्त की।
विज्ञापन

संयुक्त व्यापार संघर्ष समिति के अध्यक्ष संजय मिश्रा ने कहा कि भोपा और ट्रांसपोर्ट नगर के सामने गणपति पेट्रोल पंप के बराबर में लिंक रोड और अन्य सड़कों पर दो-दो फीट गड्ढे हो रहे हैं। ऐसे में वहां से आवागमन करने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। कई बार लोग गिरकर घायल हो जाते है। उन्होंने मांग की है कि जल्द से जल्द उनकी समस्या का समाधान किया जाए, अन्यथा समिति के लोग सड़क पर ही धरना देने को बाध्य होंगे। इस पर अधिकारी ने समिति के पदाधिकारियों को शांत करते हुए कहा कि रोड हमारी प्राथमिकता में है। एक माह के अंदर इस सड़क का निर्माण शुरू होने का भरोसा दिलाया। इस मौके पर राकेश त्यागी, सुनील ग्रोवर, सुरेंद्र मिसाल और सचिन शर्मा मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें