संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। पंजाबी समाज के वरिष्ठ नागरिकों एवं मंदिर, गुरुद्वारों के पदाधिकारियों ने किन्नरों को दी जाने वाली शगुन की राशि तय की है। इस संबंध में एक ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को दिया।
पंजाबी समाज के विजय वर्मा ने बताया की पंजाबी समाज के सभी लोगों ने बारात घर गांधी कॉलोनी में एक बैठक कर सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया कि भविष्य में पंजाबी समाज के घरों में पुत्र के विवाह समारोह उपरांत एवं पुत्र रत्न प्राप्त होने की खुशी में जो कार्यक्रम होंगे, उसमें किन्नर समाज के लोगो को शगुन के तौर पर कम से कम 2100 व अधिकतम 11000 रुपये दिए जाएंगे। यदि आपस में कोई विवाद होता है, तो उस दशा में पंजाबी समाज के 15 सम्मानित लोगों की एक समिति बनाई गई जो किन्नर समाज से समन्वय स्थापित कर इस कार्य को अंजाम देंगे।
सिटी मजिस्ट्रेट अनूप सिंह आश्वासन दिया कि इसमें प्रशासन सहयोग करेगा। ज्ञापन देने वालों में चुन्नीलाल सुनेजा संस्थापक बारात घर, गुरचरण सिंह बरार प्रधान गुरु सिंह सभा, बाल बहादुर सचिव बारात घर, विजय वर्मा महामंत्री शुक्रताल पंजाबी धर्मशाला, पवन छाबड़ा चेयरमैन गांधी कॉलोनी हाउसिंग सोसायटी, संजीव अरोरा समर्पित युवा, विनोद छाबड़ा सचिव लक्ष्मी नारायण मंदिर, दीपक नारंग आदि लोग उपस्थित रहे।