फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाबी और देशभक्ति गीतों ने मन मोहा

विज्ञापन
1-मंसूरपुर के लिटिल फ्लावर एकेडमी के वार्षिकोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते बच्चे? - फोटो : KHATAULI
विज्ञापन
मंसूरपुर। लिटिल फ्लावर एकेडमी मंसूरपुर का द्वितीय वार्षिकोत्सव सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ धूमधाम से मनाया गया।
विज्ञापन

शुभारंभ मुख्य अतिथि वेस्टीज कंपनी के डीयूसीडी तेजेंद्र पाल तथा प्रधानाचार्य वीरेश राठी ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। छात्राओं ने मां सरस्वती की वंदना तथा स्वागत गान प्रस्तुत किया। प्रधानाचार्य वीरेश राठी ने विद्यालय की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। छात्र-छात्राओं के द्वारा पंजाबी, हरियाणवी व देश भक्ति गीतों व नृत्य की शानदार प्रस्तुति की गई। संचालन शशांक और जयवीर ने किया। मौके पर संजय राठी, विकास बालियान, डा. संदीप कुमार, सुनील कुमार, जसवीर, नरेंद्र, आकाश व विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें