फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुनीत ने पदक जीतकर बढ़ाया जनपद कागौरव: बालियान

Wed, 27 Sep 2023 12:51 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

शाहपुर। केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. संजीव बालियान ने कहा कि गांव काकड़ा के रोइंग खिलाड़ी पुनीत कुमार ने एशियन गेम्स में दो पदक जीतकर गांव, क्षेत्र व जनपद का नाम रोशन किया है।
मंगलवार शाम वह गांव काकड़ा में अंतरराष्ट्रीय रोइंग खिलाड़ी पुनीत कुमार के आवास पर पहुंचे। उन्होंने रोइंग खिलाड़ी के पिता जितेंद्र कुमार और माता सुमन देवी को पुष्पगुच्छ एवं मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं। काकड़ा के इस अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी ने रोइंग की विभिन्न प्रतियोगिताओं में जीते मेडलों का अवलोकन कर हर्ष व्यक्त किया। कहा कि गांव के इस होनहार खिलाड़ी ने एशियन गेम्स में रोइंग प्रतियोगिता के दो इवेंट में दो पदक जीत कर जिले का नाम साथ देश में रोशन किया है। अधिकांश खिलाड़ी कबड्डी, कुश्ती और दौड़ खेल में रुचि दिखाते हैं। लेकिन इस खिलाड़ी ने रोइंग को अपना खेल चुनकर पदक हासिल किए जो क्षेत्र के लिए एक बड़ी उपलब्धि है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कबड्डी कोच मास्टर संजीव बालियान ने बताया कि गांव का यह होनहार खिलाड़ी 2013 में सेना में भर्ती हुआ था। इसके बाद रोइंग खेल में रुचि लेकर कड़ी मेहनत की। योग्यता के दम पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतकर गांव व क्षेत्र का नाम रोशन किया है। जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन ठाकुर रामनाथ सिंह, जिला पंचायत सदस्य विजय चौधरी, प्रधान नीरज कुमार, पूर्व प्रधान रविंद्र चौधरी, मा. राधेश्याम बालियान , अनुज बालियान, अरविंद चौधरी, सत्यवीर सिंह, चौ. सुरेश चंद, रमेश चंद, पटवारी सिंह, राजीव कुमार, नरेश कुमार, सोमपाल सिंह, ब्रह्म सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें