- केंद्रीय मंत्री डॉ. बालियान ने 19.66 लाख कराए स्वीकृत
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। चरथावल क्षेत्र के गांव पीपलशाह में टूटी सड़क से आम जनता को राहत मिलेगी। सड़क के लिए यहां 19.66 लाख रुपये स्वीकृत हो गए हैं।
गांव पीपलशाह में टूटी सड़क की समस्या काफी समय से हैं। प्रधान के पास बड़ा बजट न होने के कारण गांव की यह मुख्य सड़क बन नहीं पाई। ग्रामीणों ने सड़क का मामला सांसद एवं केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ संजीव बालियान के सामने उठाया था। बालियान ने ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए सड़क का प्रस्ताव शासन को त्वरित आर्थिक विकास योजना के अंतर्गत भेजा था। शासन ने इसे स्वीकार कर लिया। इस सड़क के लिए 19 लाख 66 हजार जारी हो चुका है। सड़क पर निर्माण कार्य चल रहा है। विभाग ने इसका टेंडर भी जारी कर दिया है।
डॉ संजीव बालियान का कहना है कि इस सड़क के निर्माण से गांव की मुख्य समस्या दूर होगी। ग्रामीणों को यहां समस्या का सामना करना पड़ रहा था। कोरोना के कारण कुछ समय तक सांसद निधि नहीं आने के कारण विकास कार्य बाधित हुए थे। अब विकास कायों ने गति पकड़ी है।