30द्वठ्ठद्दष्द्ध02-चंद्रशेखर आजाद कॉलेज में रैली निकालते शिविरारररऌ्
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
जनजागरण रैली निकालकर की कुप्रथाओं पर चोट
चरथावल। चंद्रशेखर आजाद पीजी कॉलेज में एनएसएस कैंप के छठे दिन विद्यार्थियों ने रैली निकालकर समाज में व्याप्त कुप्रथाओं पर प्रहार किया। मुख्य अतिथि किड़्स हैवन पब्लिक स्कूल की संस्थापक सुनीता धीमान ने झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। इससे पूर्व, गोष्ठी में उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी समाज में कुप्रथाओं के उन्मूलन में जागरूकता अभियान से सार्थक भूमिका निभा सकते हैं। छात्र-छात्राएं पुरातन कुप्रथाओं से परहेज रखें और अपने परिवार और समाज के लोगों को भी जागरूक करें। एनएसएस कैंप इस तरह के अभियान चलाकर समाज को नई दिशा देता है। कार्यवाहक प्राचार्या सत्या वर्मा ने कि छात्र और छात्राएं अपने अंदर की आंतरिक क्षमता को पहचानें और लक्ष्य तय करते हुए मंजिल हासिल करें। किड्स हैवन स्कूल के प्रधानाचार्य शोएब अहमद और शिक्षक अरशद ने संबोधित किया। रैली स्कूल एवं आसपास के गांवों की गलियों में होकर निकाली गई। जिला पंचायत सदस्य राकेश वशिष्ठ, मांगेराम शर्मा, विनीत कुमार, एनएसएस कैंप सह प्रभारी अमित गौतम मौजूद रहे।