फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: गन्ना समिति चुनाव के लिए अनंतिम मतदाता प्रकाशित, आज दाखिल होंगी आपत्तियां

Tue, 24 Sep 2024 04:18 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। गन्ना समितियों के चुनाव के लिए अनंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया है। सूची में नाम छूटने या गलत होने पर सदस्य किसान मंगलवार को आपत्ति दाखिल कर सकेंगे। किसानों ने समितियों के दफ्तर पहुंचकर वोटों का मतदाता सूची का निरीक्षण किया। नए आरक्षण के बाद गांवों में चयनित सर्किलों में दमदार उम्मीदवारों की तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन

जिले की आठ गन्ना समितियों में करीब ढाई लाख किसान पंजीकृत सदस्य हैं। निर्वाचन आयोग से घोषित कार्यक्रम के बाद सोमवार को प्रथम चरण की चुनाव प्रक्रिया शुरू हो गई है। समिति के सदस्यों को मतदाता सूची में शामिल कर आपत्ति के लिए प्रकाशन कर दिया गया। समिति दफ्तरों में किसानों ने पहुंचकर अपने खेमे के किसानों के नामों को तलाशा।
वहीं आपत्ति लगाने के लिए मृतक या गलत मतदाता बनाने के लिए बारीकी से अवलोकन किया, ताकि मंगलवार को आपत्ति दाखिल की जा सके। रोहाना और बिरालसी समिति के सचिव शशि प्रकाश सिंह ने बताया 25 सितंबर को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। उसके बाद कोई आपत्ति दाखिल नहीं हो पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें