खतौली में कुपोषित बच्चों के परिजनों को गाय देते विधायक।
- फोटो : KHATAULI
कुपोषित बच्चों के परिवार को गाय उपलब्ध कराई
खतौली। प्रदेश सरकार की बेसहारा गोवंश सहभागिता योजना के अंतर्गत कुपोषित बच्चों के परिवार को गाय उपलब्ध कराई गई। नगर पालिका में बनाई गई अस्थायी गोशाला से दो परिवार के लोगों को गाय उपलब्ध कराई गई। विधायक विक्रम सैनी ने गांव रामनगर निवासी विमलेश को एक गाय तथा गांव पुठा निवासी कविता को एक बछिया दी। इस दौरान उन्होंने कहा कि गाय की सेवा कर उसके दूध से कुपोषित बच्चों को स्वस्थ करने का काम करें। इस दौरान बाल विकास परियोजना अधिकारी राहुल गुप्ता, पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ हेमंत गुप्ता, नगर पालिका परिषद के ईओ जेपी यादव समेत अन्य व्यक्ति उपस्थित रहे।