फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन का पुतला फूंककर विरोध जताया

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। भारत तिब्बत सहयोग मंच के पदाधिकारियों ने 20 अक्तूबर 1962 में चीन द्वारा भारत पर किए आक्रमण की 60वीं बरसी पर शिव चौक पर चीन का पुतला फूंककर विरोध जताया। उन्होंने चीन निर्मित सामानों का बहिष्कार करते हुए लोगों को जागरूक किया।
विज्ञापन

संघ प्रचारक और भारत तिब्बत सहयोग मंच के मुख्य मार्गदर्शक इंद्रेश, राष्ट्रीय महामंत्री पंकज गोयल, मेरठ प्रांतीय अध्यक्ष संदीप चौधरी, महामंत्री कपिल त्यागी के नेतृत्व में जिलाध्यक्ष विजय वर्मा और विष्णु स्वरूप ने शिव चौक पर प्रदर्शन किया। चीन के पुतले आग लगाकर नारेबाजी की। इस दौरान मदन पाल, हरिकिशन सुनेजा, अनिल अरोरा, मुकेश बंसल, नरेश सिंघल, विकास, ऋषभ पाल, दिनेश किंगर, शुभम, अक्षित, गुरमीत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें