फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: शाहपुर - बैंक की शाखा में गबन के मामले में दिया धरना

Tue, 31 Oct 2023 01:08 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
शाहपुर कस्बे में बैक शाखा पर धरना देते  भाकियू कार्यकर्ताओं । संवाद
विज्ञापन
- बैंक प्रबंधक का दिया दो नवंबर तक रकम खातों में जमा करने का वादा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शाहपुर। कस्बे में भाकियू कार्यकर्ताओं ने केनरा बैंक की शाखा में गबन करने के मामले में धरना-प्रदर्शन किया। शाखा प्रबंधक ने बताया कि 25 ग्राहकों का करीब 41 लाख रुपया दो नवंबर तक उनके खाते में जमा करा दिया जाएगा।


कस्बे की केनरा बैंक की शाखा में तैनात कर्मचारी अनूप शर्मा ने शाखा के दर्जनों ग्राहकों के खातों में धोखाधड़ी कर लाखों रुपये का गबन कर लिया था। शाखा प्रबंधक गीता बिष्ट ने आरोपी कर्मचारी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया था। परेशान ग्राहकों व भाकियू कार्यकर्ताओं ने पूर्व में बैंक की शाखा पर धरना प्रदर्शन कर ग्राहकों के खातों से गबन किया गया धन वापस जमा कराने की मांग की थी। सोमवार को पीड़ित ग्राहक व दर्जनों भाकियू कार्यकर्ता ब्लॉक अध्यक्ष बिजेंद्र सिंह बालियान के नेतृत्व में शाखा पर पहुंचे और धरना प्रदर्शन करते हुए तालाबंदी करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

भाकियू कार्यकर्ताओं के धरना-प्रदर्शन से शाखा का कामकाज प्रभावित हो गया और ग्राहकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। धरने पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित ग्राहकों व भाकियू कार्यकर्ताओं की शाखा प्रबंधक गीता बिष्ट से वार्ता कराई। शाखा प्रबंधक ने बताया कि 25 पीड़ित ग्राहकों का 40 लाख 98 हजार 227 रुपया मुख्यालय से स्वीकृत हो चुका है। शेष 14 पीड़ित ग्राहकों का 27 लाख दस हजार रुपये के बारे में वह उच्च अधिकारियों को रिपोर्ट करेगी तथा स्वीकृति प्राप्त होने पर इन खाताधारकों के खातों में पैसा जमा करा दिया जाएगा। किंतु भाकियू कार्यकर्ताओं ने पीड़ित ग्राहकों का रुपया तत्काल उनके खातों में जमा कराने की मांग की।
विज्ञापन

चेतावनी दी कि यदि 10 नवंबर तक शेष पीड़ित खाताधारको के खातों में रुपया जमा नहीं होता तो बैंक की तालाबंदी कर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान विकास बालियान, कंवरपाल सिंह, सोनू बालियान, उपेंद्र कुमार, हाकम अली, मनोज, अमित, रविंद्र, कासिम, सन्नी, अशोक, अनुभव, अफलातून, ओमपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें