फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - फीस वृद्धि के विरोध में जारी रहा विरोध

Sat, 09 Dec 2023 12:16 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
शहर के डीएवी डिग्री कॉलेज में फीस बढ़ोतरी के विरोध में प्रदर्शन करते छात्र। संवाद
विज्ञापन
- छात्र-छात्राओं ने डीएवी कॉलेज में जड़ा ताला, एसडी मैनेजमेंट पर किया प्रदर्शन
विज्ञापन

- तारांचद वैदिक पुत्री डिग्री कॉलेज में पहुंचे राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने की छात्राओं से बात
फोटो समेत
अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। मां शाकुंभरी यूनिवर्सिटी सहारनपुर की ओर से फीस बढ़ाए जाने के विरोध में जिले में दूसरे दिन भी धरना-प्रदर्शन जारी रहा। डीएवी डिग्री कॉलेज के मुख्य गेट पर प्रदर्शन कर तालाबंदी की गई। नाराज छात्रों ने प्रदर्शन किया। एसडी कॉलेज ऑफ मैनजमेंट में रालोद छात्र सभा ने प्रदर्शन करते हुए प्राचार्य का घेराव किया। उधर, विवि ने वेबसाइट को बंद कर दिया है।
छात्र नेता वीशू पीनना के नेतृत्व में छात्र शुक्रवार को डीएवी डिग्री कॉलेज के मुख्य गेट पर पहुंचे और प्रदर्शन किया। छात्रों ने कहा कि परीक्षा शुल्क में बढ़ोतरी होने से मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। विवि ने सात गुना फीस बढ़ा दी है। छात्रों ने नारेबाजी करते हुए मुख्य गेट पर ताला लगा दिया। एसडीएम सदर परमानंद झा छात्रों के बीच पहुंचे और 15 दिन में समस्या का समाधान कराने का भरोसा दिया। इसके बाद छात्रों ने ताला खोल दिया और अपने घरों को लौट गए।
विज्ञापन

उधर, रालोद छात्रसभा के जिलाध्यक्ष सार्थक लाटियान के नेतृत्व में छात्रों ने एसडी मैनेजमेंट में प्रदर्शन किया। विश्वविद्यालय की ओर से फीस बढ़ाए जाने को लेकर नाराजगी जताई गई। छात्रों ने प्रदर्शन के बाद कॉलेज के प्राचार्य का घेराव किया। जिलाध्यक्ष ने चेतावनी दी कि अगर समाधान नहीं हुआ तो काॅलेज में पूर्ण रूप से तालाबंदी कर अनिश्चितकालीन धरना दिया जाएगा। इस दौरान ध्रुव राठी, अजय प्रजापति, विवेक, गौरव आदि मौजूद रहे। उधर, छात्र नेता अमन जैन ने भी यूनिवर्सिटी में मांगपत्र देकर समस्या का समाधान करने की मांग रखी है।

राज्यमंत्री ने यूनिवर्सिटी में की बात, समाधान का भरोसा
फोटो समाचार
मुजफ्फरनगर। कौशल विकास राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल वैदिक पुत्री कन्या डिग्री कॉलेज की छात्राओं से मिलने पहुंचे। उन्होंने मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय के कुलपति से मोबाइल फोन पर वार्ता कर बढ़ाई गई फीस पर पुनर्विचार करने के लिए कहा। उन्होंने परीक्षा शुल्क पर प्रदर्शन कर रहीं छात्राओं की समस्याओं को सुना। छात्राओं को भरोसा दिया कि प्रदेश सरकार बेटियों की शिक्षा को लेकर गंभीर है। उनकी समस्या का निराकरण कराया जाएगा। यूनिवर्सिटी के कुलपति एचएस सिंह को कमेटी गठित कर फीस पर पुनर्विचार करने के निर्देश दिए हैं।

जमा की गई फीस वापस कराई जाए : मलिक
फोटो
रालोद जिलाध्यक्ष संदीप मलिक ने कहा कि जिन छात्र-छात्राओं ने फीस जमा कर दी है, उनका शुल्क भी वापस मिलना चाहिए। फीस वृद्धि ने आम परिवारों के बच्चों की पढ़ाई में बाधा खड़ी कर दी है। विवि को तत्काल शुल्क परिवर्तन करना चाहिए।
विज्ञापन


पढ़ाई के समय करना पड़ रहा प्रदर्शन : रवि
बसपा जिलाध्यक्ष सतीश रवि का कहना है कि फीस बढ़ोतरी गलत है। छात्र-छात्राओं के सामने विकट स्थिति पैदा हो गई है। पढ़ाई के समय में छात्र-छात्राओं को प्रदर्शन करना पड़ रहा है। यह व्यवस्था की खराबी ही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें