कलेक्ट्रेट परिसर में धरना प्रदर्शन में शामिल होते हुए शिक्षक स्रोत 2
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के शिक्षकों ने कलक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन कर 2011 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों के लिए टीईटी की अनिवार्यता से मुक्त रखने के लिए ज्ञापन सौंपा। धरना-प्रदर्शन की अध्यक्षता संरक्षक राजेन्द्र सिंह ने करते हुए कहा कि यह फैसला किसी भी दृष्टि से सही नहीं है। संघ के जिलाध्यक्ष बालेंद्र कुमार ने कहा कि शिक्षक अपनी नियुक्ति के समय निर्धारित मानकों को पूरा करते हुए नियुक्त हुए थे। इतने लंबे समय बाद उनको टीईटी परीक्षा हेतु बाध्य करना न्यायोचित नहीं है। संघ के जिलामंत्री ठाकुर प्रवीण सिंह ने कहा कि संविधान के अनुसार किसी भी नियम को प्रक्रिया के दौरान या बाद में नहीं बदला जा सकता है। इस दौरान बिजेन्द्र, सतेन्द्र, अनुज गोयल, कुलदीप जोगेन्द्र, अमरीश, रोहित, विनय, पूनम बालियान समेत तमाम शिक्षक मौजूद रहे।