फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: दो करोड़ की विकास योजनाओं के प्रस्ताव पास

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्लॉक मुख्यालय पर आयोजित बैठक दी गई सरकारी योजनाओं की जानकारी
विज्ञापन









संवाद न्यूज एजेंसी
मोरना। ब्लॉक मुख्यालय पर आयोजित बैठक में ग्राम प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्यों को निर्माण कार्य सहित विकास के विभिन्न बिंदुओ पर तकनीकी जानकारी दी गई। दो करोड़ की विकास योजनाओं के प्रस्तावों को पास किया गया। मुख्यमंत्री ग्राम पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार से सम्मानित प्रधान चौरावाला सर्वेश कुमार उर्फ वीरू का स्वागत किया गया।

ब्लॉक प्रमुख अनिल राठी ने कहा कि सभी ग्राम प्रधान प्रत्येक पात्र परिवार को चिह्नित कर लें। समयानुसार पात्र परिवार को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाएं। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. अर्जुन सिंह ने गर्भवती महिला को प्रसव के उपरांत मिलने वाले सरकारी लाभ के बारे में जानकारी दी। पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. हेमेन्द्र सिंह,डॉ.सुनील कपूर ने पशुधन से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराई। खंड विकास अधिकारी सतीश कुमार ने कहा कि किसी भी सरकारी योजना का लाभ लेने के लिए सभी महत्वपूर्ण व जरूरी कागजात और पात्र ही आवेदन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लॉक मिशन प्रबन्धक सौरव कुमार ने ब्लॉक पर बने 560 महिला स्वयं सहायता समूह से जुड़ी जानकारी दी। एडीओ पंचायत योगेश दत्त त्यागी ने विकास योजनाओं पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन प्रधान रविन्द्र सिंह छोटा ने किया। इस मौके पर प्रधान दिनेश राठी, शोकिन, ऋषि पाल राठी,डा संजय सिंह, धर्म दत्त चोहान,असलम ठेकेदार, मनोज वालिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें