फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर गेस्ट हाउस के लिए दोबारा भेजा गया प्रस्ताव

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। भोपा रोड की पुलिस चौकी के पास पीडब्ल्यूडी के नए गेस्ट हाउस का प्रस्ताव दोबारा भेजा गया है। कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने बताया कि इस बार बजट बढ़ाया गया है। कहा कि शासन ने बजट की जो स्वीकृति दी थी, वह कम रह गई। इस कारण अब दोबारा पांच करोड़ 26 लाख का प्रस्ताव भेजा गया है। अब सरकार इसके लिए दोबारा बजट स्वीकृत करेगी। वह अपने स्तर से लगातार प्रयास कर रहे हैं। इससे पहले करीब एक साल पहले कपिलदेव अग्रवाल ने चार करोड़ रुपये की मंजूरी होने की बात कही थी। तब उन्होंने तत्कालीन अधिशासी अभियंता एसपी सिंह, एई एसके सैनी एवं पीडब्ल्यूडी के अन्य अधिकारियों के साथ स्थलीय निरीक्षण किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें