खतौली। मोहल्ला देवीदास निवासी प्रॉपर्टी डीलर अविवाहित अश्वनी कुमार पंडित की मौत होर्ट अटैक से हुई थी। इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ है। मोहल्ला देवीदास निवासी प्रॉपर्टी डीलर अश्वनी कुमार पंडित का शव बृहस्पतिवार को तीर्थ कॉलोनी में उनके प्लॉट पर बने कमरे में मिला था। वह दो दिन से लापता था। मृतक के परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। परिजन जब तीर्थ कॉलोनी स्थित उनके प्लॉट पर पहुंचे, तो वहां बने कमरे का दरवाजा खुला था। उन्होंने देखा कि अश्वनी का शव जमीन पर पड़ा था। उनकी बाइक भी प्लॉट से कुछ दूरी पर खड़ी मिली। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने विधि विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) की टीम को बुला लिया था। टीम ने वहां पहुंचकर गहन जांच-पड़ताल कर फोटोग्राफी भी की थी। पुलिस को कमरे से एक शराब की बोतल मिली थी। मृतक की जेब से मोबाइल फोन और कुछ पैसे भी बरामद हुए थे। पुलिस ने शव को पोस्टर्माटम के लिए भेजा था। कोतवाली पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसकी मौत हार्ट अटैक से होना आया है। संवाद