फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रचार योजना के बोर्डों को किया गया स्वच्छ

विज्ञापन
भोपा गंग नहर पटरी पर लगा सरकारी बोर्ड। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
प्रचार योजना के बोर्डों को किया गया स्वच्छ
विज्ञापन

भोपा/मोरना। पुलिस प्रशासन ने क्षेत्र के ग्रामीण अंचल के मार्गों पर लगे प्रचार योजना के बोर्डों को स्वच्छ कराया गया।
मोरना ब्लॉक के गांवों में सभी संपर्क मार्गों पर प्रचार योजना के बोर्ड लगे हैं। इन बोर्डों पर प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के फोटो लगे होने के साथ ही सौभाग्य योजना बिजली के कनेक्शन दिए जाने की जानकारी अंकित थी। शरारती तत्वों ने दो दिन पूर्व इन बोर्ड पर कालिख फेंक दी थी। इसकी जानकारी मिलने पर क्षेत्रीय लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया था। वहीं, भाजपा नेताओं ने अफसरों से मामले की शिकायत कर कार्रवाई किए जाने की मांग की थी। बृहस्पतिवार को पुलिस-प्रशासन ने आनन-फानन में ऐसे बोर्ड चिह्नित करते हुए उन पर फेंकी गई कालिख को साफ कराया गया। भाजपा नेता डॉ. वीरपाल निर्वाल ने बताया कि मामले की जानकारी अफसरों को देकर सरकारी प्रक्रिया के तहत इन्हें ठीक कराए जाने के लिए कहा गया है। वहीं, सीओ भोपा सोमेंद्र सिंह नेगी का कहना है कि कुछ बोर्डों पर पिछले चुनाव के दौरान आचार संहिता लगने पर रंग पोता गया था। ऐसे बोर्ड चिह्नित कर उन पर सफेदी करा दी गई है। यदि किसी शरारती तत्व का हाथ होने की जानकारी मिलती है तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें