जानसठ में रामनवमी पर शोभायात्रा का उद्घाटन करते चेयरमैन।
- फोटो : KHATAULI
जानसठ। कस्बे व क्षेत्र में रामनवमी के अवसर पर पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम जी की शोभायात्रा सुंदर झांकियों व बैंडबाजों के साथ नगर के मुख्य मार्गो से निकाली। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस तैनात रही। कस्बे में ज्ञानेश्वर सेवा दल द्वारा रामनवमी पर शोभायात्रा निकाली गई। जिसका उद्घाटन नगर पंचायत चेयरमैन प्रवेंद्र भड़ाना द्वारा फीता काटकर किया गया। शोभायात्रा में भगवान श्री राम व भगवान श्री खाटू श्याम की सुंदर झांकी नगर के मुख्य मार्गों से निकाली गई। कस्बे में जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया गया। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सीओ शकील अहमद, थाना प्रभारी बबलू सिंह वर्मा पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। इस दौरान शोभायात्रा में रेशू गोयल , प्रदीप पराशर दीपेश गुप्ता, सभासद अश्वनी चौधरी, रजनीश उर्फ मोनी, अमरजीत सैनी आदि मौजूद रहे। वहीं, दूसरी ओर गांव कवाल में भी रामनवमी पर्व पर शोभायात्रा बैंड बाजों व सुंदर झांकियों के साथ निकाली गई। शोभायात्रा में अध्यक्ष प्रभात सैनी, विकास जोहरी, विक्रांत रहेजा, आशीष, प्रदीप सैनी, रोहित, अभिषेक कौशिक आदि मौजूद रहे।