फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: हजरत अब्बास की याद में जुलूस निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पुरकाजी। मुहर्रम की सात तारीख को हजरत अब्बास की याद में जुलूस निकाला गया। जुलूस छोटा दरबार स्थित इमाम बारगाह खुर्द से शुरू होकर मोहल्ला शेखजादगान, कानूनगोयान मुस्लिम, कुरैशीयान, बाजार, सब्जी मंडी, बिल्ली शाह चौक से होते हुए बड़ा इमामबाड़ा पहुंचा।



जुलूस में जौली से आई हुई अंजुमन काजमी के नोहाख्वान गुलजार हुसैन उर्फ कल्लू, नोहाख्वान हसीन हैदर जानसठी नोहाख्वानी और सीनाजानी करते हुए चल रहे थे। दुबई से आए हुए मशहूर अंतरराष्ट्रीय शायर ए एहलेबैत जनाब अमान हैदर अमान ने बाजार में कुएं पर अपना कलाम पेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जुलूस में मुख्य रूप से पूर्व बार संघ अध्यक्ष सैय्यद नसीर हैदर काजमी, सैय्यद आजम काजमी, सैय्यद फैज़ आदिल काजमी, मेहदी रजा, मुनीर रजा, डॉक्टर चांद काजमी, आबाद हुसैन, जीशान हुसैन, रईस हैदर, सफदर हुसैन, मुमताज अदिल, शबी काजमी, अली नजफ, असगर मेंहदी, असद रजा, कुमेल रजा, मूनिस काजमी, किश्वर ज़ैदी, अमान हैदर अमान, ताबिश काजमी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें