फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शोभायात्रा में धार्मिक झांकियां रहीं आकर्षण का केंद्र

विज्ञापन
रतनपुरी में निकाली गई शोभायात्रा। - फोटो : KHATAULI
विज्ञापन
शोभायात्रा में धार्मिक झांकियां रहीं आकर्षण का केंद्र
विज्ञापन

रतनपुरी। संत शिरोमणि रविदास जयंती के उपलक्ष्य में कई गांवों में शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में धार्मिक झांकियां आकर्षण का केंद्र रही।
रतनपुरी के गांव सिकंदरपुर कला, बड़सू, सठेड़ी, चंदसीना, रामपुर, फुलत, मुजाहिदपुर आदि गांवों में संत शिरोमणि रविदास जयंती हर्षोल्लास पूर्वक मनाई गई। गांव सिकंदरपुर कला में संत रविदास मंदिर समिति के पदाधिकारियों द्वारा निकाली गई शोभायात्रा में धार्मिक झांकियां शामिल रही। इस कार्यक्रम में मुख्य आयोजक सतीश फौजी के अलावा समिति सदस्य राकेश कुमार, अनिल मास्टर, राकेश कुमार, मदन सिंह, हरबीर सिंह, ओम सिंह, मोहित कुमार, मोहित फौजी, दीपक कुमार, आकाश, अक्षय आदि का सहयोग रहा। इसके अलावा गांव रतनपुरी में भी रविदास जयंती पर शोभायात्रा निकाली गई। इस मौके पर मनोज मास्टर, देवेंद्र कुमार, नरेंद्र सिंह, आदेश कुमार, शीशपाल, रहतुलाल, लक्खी सिंह, प्रवीण कुमार, ब्रहम सिंह, देवदास आदि का सहयोग रहा। इसके अलावा क्षेत्र के गांव चंदसीना, फुलत, सठेड़ी, रामपुर, बड़सू आदि गांवों में भी शोभायात्रा निकाली गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें