फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं हो सका समस्या का समाधान, धरना जारी

विज्ञापन
जानसठ तहसील में धरना देकर बैठे भाकियू कार्यकर्ता। - फोटो : KHATAULI
विज्ञापन
जानसठ। गांव घटायन में भाकियू का तहसील में आठवें दिन भी बेमियादी धरना जारी रहा।
विज्ञापन

गांव घटायन में गांव के पास ग्रामीणों के खाद के गड्ढे थे। जिनमें वे पिछले कई वर्षों से अपना खाद आदि को इस्तेमाल करते चले आ रहे थे। ग्राम प्रधान के द्वारा गांव में सार्वजनिक शौचालय बनवाने के लिए ग्राम समाज की भूमि को खाली कराने के लिए एसडीएम को शिकायत की थी। एसडीम द्वारा टीम बनाकर जांच कराई गई, तो खाद के गड्ढों की भूमि ग्राम समाज के बंजर भूमि निकली। जिसको खाली कराने को कई दिनों से ग्राम प्रधान गांव के ग्रामीणों को समय देते रहे। एक अक्तूबर को प्रधान की शिकायत पर एसडीएम ने पुलिस फोर्स व राजस्व टीम को भेजकर भूमि को खाली करा दिया था। जिसके विरोध में भाकियू ने बेमियादी धरना देना शुरू कर दिया था। भाकियू का धरना रात दिन आठ दिन से चलता आ रहा है, मगर समस्या पर कोई सुनवाई नहीं हो सकी है। धरने पर अध्यक्ष अशोक घटायन सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता व ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें