फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दौड़ में प्रिया पाल व रवित ने बाजी मारी

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्लॉक स्तरीय ग्रामीण खेल प्रतियोगिता का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सिखेड़ा। भारतीय इंटर कॉलेज नंगला मंदौड़ में युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग की ओर से ब्लॉक स्तरीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। दौड़ प्रतियोगिता में बालिका वर्ग में प्रिया पाल और बालक वर्ग में रवित ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का उद्घाटन ब्लॉक प्रमुख नरेंद्र सिंह, खंड विकास अधिकारी संत प्रकाश, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी अर्जुन सिंह, प्रधानाचार्य राजेंद्र कुमार ने किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि युवा अपना भविष्य खेल में भी संवार सकते हैं। इसके बाद कबड्डी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान टंढेड़ा और द्वितीय स्थान खेड़ी सराय टीम का रहा। वॉलीबाल प्रतियोगिता में प्रथम स्थान भारतीय इंटर कॉलेज नंगला मंदौड़ और द्वितीय स्थान नंगला मुबारक की टीम ने प्राप्त किया। दौड़ में बालिका वर्ग में 100 मीटर में प्रिया पाल, 200 मीटर में बिंदिया और 400 मीटर में वंशिका ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बालक वर्ग में 100 और 200 मीटर में रवित, 400 और 800 मीटर में हर्ष चौधरी, 1500 मीटर में शुभम, 3000 मीटर में राजन कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। लंबी कूद में पुष्पेंद्र कुमार प्रथम रहे। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले सभी खिलाड़ी पांच और छह सितंबर को जनपद स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। इस दौरान आकाश पंवार, संजीव कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें