फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: डिग्री कॉलेज की जमीन पर बनी निजी संस्थाओं की होगी जांच

विज्ञापन
ोपा रोड पर सनातन धर्म महाविद्वायलय का मुख्यद्वार। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
एसडी मार्केट प्रकरण
विज्ञापन

- एडीएम प्रशासन की अध्यक्षता में चार सदस्य समिति का गठन
- कॉलेज की शासन से अनुदानित जमीन पर बने है सात निजी संस्थान
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। सनातन धर्म डिग्री कॉलेज की शासन से अनुदानित जमीन पर बनाए गए निजी शिक्षण संस्थानों की जांच होगी। डीएम ने एडीएम प्रशासन की अध्यक्षता में चार सदस्य टीम का गठन कर दिया है। समिति एक सप्ताह में अपनी रिपोर्ट डीएम को देगी।
डीएम सीबी सिंह ने बताया कि शिकायत के बाद जांच समिति का गठन किया है। यह समिति एसडी डिग्री, एसडी इंटर की जमीनों पर बनी निजी संस्थाओं की जांच करेगी। इस समिति में एडीएम प्रशासन नरेंद्र बहादुर हो अध्यक्ष बनाया गया है। समिति में सिटी मजिस्ट्रेट अनूप कुमार, तहसीलदार अभिषेक शाही, डीआईओएस गजेंद्र कुमार को शामिल किया गया है। एडीएम प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि जांच समिति ने अपना काम शुरू कर दिया है। समिति एक सप्ताह में अपनी जांच रिपोर्ट डीएम को सौंप देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

लापरवाह अफसरों की होगी जांच
मुजफ्फरनगर। पालिका की जमीन पर अवैध निर्माण में दोषी कौन अधिकारी या कर्मचारी है, इसकी भी जांच कराई जाएगी। डीएम ने इसके लिए तीन सदस्य जांच कमेटी का गठन किया है। इस पूरे मामले की जांच एडीएम वित्त अरविंद कुमार मिश्र की अध्यक्षता में गठित समिति करेगी। समिति में सदस्य ट्रेजरी ऑफिसर संतोष कुमार एवं एसडीएम बुढ़ाना अरुण कुमार को रखा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें