फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - बंदी बोले-जेल में हुआ सुधार, भाकियू तोमर नेता दिखे अंसतुष्ट

Thu, 21 Sep 2023 11:14 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- भाकियू तोमर के कार्यकर्ताओं ने 16 सितंबर को लगाया था जेल में भ्रष्टाचार का आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। जेल अधीक्षक से वार्ता करने पहुंचे भाकियू तोमर के प्रतिनिधि मंडल की जेल अधिकारियों ने बंदियों से वार्ता कराई। बंदियों ने जेल में सुधार होने का दावा किया। उधर, संगठन के ब्लाक अध्यक्ष ने इस वार्ता से अंसतुष्टि जताई है।

भाकियू तोमर के दर्जनों महिला पुरुष कार्यकर्ताओं ने 16 सितंबर को जेल के गेट पर धरना प्रदर्शन कर जेल में भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे। यह धरना जेलर ने जेल अधीक्षक से धरनारत कार्यकर्ताओं की वार्ता कर समाप्त कराया था। मंगलवार को जेल अधीक्षक व भाकियू कार्यकर्ताओं की वार्ता हुई थी तो जेल अधीक्षक ने जेल में अंदर परिसर में बंदियों व किसान नेताओं का आरोपों को लेकर संवाद कराया। बंदियों ने जेल अधिकारियों के सामने जेल में भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर रोष जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बंदियों ने कहा कि जेल की व्यवस्था सुधरी है। जेल में सुधार और विकास हुआ है। जेल अधीक्षक सीताराम शर्मा ने किसान नेताओं के आरोपों को गलत बताया। उधर, भाकियू तोमर के सदर ब्लाॅक अध्यक्ष निखिल चौधरी ने कहा कि उनका प्रतिनिधि मंडल जेल अधीक्षक से मिलने गया था लेकिन उन्हें बंदियों से मिलाया गया जो वहां बैठाए हुए थे। वह जेल अधीक्षक के साथ हुई वार्ता से संतुष्ट नहीं है। यदि भ्रष्टाचार का मामला बाद में भी सामने आया तो उनका संगठन फिर से धरना देगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें