फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला कारागार में हार्ट अटैक से कैदी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। जिला कारागार में उम्रकैद की सजा काट रहे कैदी की हार्ट अटैक से मौत हो गई।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव सादपुर निवासी इंतखाब की करीब पांच साल पूर्व रामपुर तिराहे के निकट हत्या कर दी गई थी। इंतखाब की हत्या में गांव सादपुर के ही गुलाब (58) पुत्र समयदीन को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। तभी से वह जेल में बंद था। गत दस अगस्त को कोर्ट ने गुलाब को उम्रकैद की सजा सुनाई थी। जेल अधीक्षक एके सक्सेना ने बताया कि शुक्रवार दोपहर अचानक गुलाब के सीने में दर्द हुआ, जिसे जेल अस्पताल ले जाया गया। वहां से गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां दोपहर करीब 12 बजे उपचार के दौरान गुलाब की मौत हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें