फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: प्रधानाचार्यों ने पुलिस की बैठक में उठाया यातायात व्यवस्था का मुद्दा

विज्ञापन
विज्ञापन
बोले, शिव चौक और महावीर चौक पर रहता है जाम, होना चाहिए समाधान
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। एसपी क्राइम ने पुलिस लाइन स्थित सभागार में सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था के मद्देनजर बुधवार को नगर के सभी स्कूलों के प्रधानाचार्यों के साथ बैठक की। इस दौरान यातायात व्यवस्था का मुद्दा छाया रहा। प्रधानाचार्य ने कई स्थानों पर जाम की समस्या को उठाया। एसपी क्राइम प्रशान्त कुमार प्रसाद ने समस्या के समाधान करने एवं सुरक्षा का आश्वासन दिया।
एसपी क्राइम ने कहा कि सभी स्कूल प्रधानाचार्य सुरक्षा की दृष्टि से अपने-अपने स्कूलों पर सीसीटीवी लगवाएं। रात में प्रकाश की उचित व्यवस्था भी रखें। किसी भी समस्या होने पर पुलिस को तत्काल सूचना दें। वैसे सुरक्षा के लिए पुलिस निरंतर शहर में गश्त करती हैं। स्कूल की गाडि़यों के फिटनेस टेस्ट कराने के साथ-साथ छात्र-छात्राओं को निर्धारित संख्या में ही बैठाने एवं यातायात नियमों का पालन कराने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान कई स्कूलों के प्रधानाचार्य ने महावीर चौक सहित कई स्थानों पर सुबह व दोपहर में स्कूूल समय पर जाम लगने की समस्या उठाई। सरकुलर रोड पर बसों को तेज गति से चलाना भी बताया। एसपी क्राइम ने यातायात के सुचारू रुप से संचालन एवं जाम की समस्या के निराकरण के लिए यातयात पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए। इस दौरान सीओ नई मंडी, थाना प्रभारी कोतवाली नगर, सिविल लाइन, नई मंडी, यातायात पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें