खतौली तहसील का प्रमुख सचिव आज करेंगे निरीक्षण
खतौली। प्रदेश के प्रमुख सचिव आज तहसील में पहुंचकर निरीक्षण करेंगे। बुधवार की देर रात कर्मचारी निरीक्षण की तैयारियों को लेकर जुटे रहे।
शासन की ओर से कृषि विभाग के प्रमुख सचिव अमित मोहन प्रसाद आज तहसील खतौली में सुबह 11.30 बजे पहुंचेंगे। प्रमुख सचिव तहसील में पहुंचकर निरीक्षण करने के बाद सरकार की ओर से संचालित योजनाओं के बारे में पात्र लोगों को मिलने वाले लाभ के बारे में तहसील अधिकारियों के साथ बैठकर समीक्षा करेंगे। एसडीएम अजय कुमार ने बताया कि शासन के आदेश पर प्रमुख सचिव द्वारा बृहस्पतिवार को सुबह 11.30 बजे निरीक्षण करेंगे। निरीक्षण को लेकर तहसील में समस्त तैयारी पूरी कर ली गई है।