कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। द्वारिकापुरी स्थित मंदिर के पुजारी की पत्नी की कार की टक्कर से मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
नई मंडी कोतवाली के द्वारिकापुरी स्थित मंदिर के पुजारी रजत शर्मा की पत्नी लक्ष्मी शर्मा (26) शनिवार सुबह कुछ महिलाओं के साथ टहलने के लिए निकली थी। भोपा रोड पर चौराहा के पास कार ने उन्हें टक्कर मार दी। इस हादसे में लक्ष्मी देवी घायल हो गई। महिलाओं की सूचना पर रजत शर्मा के भाई शिखर मौके पर पहुंचे और लक्ष्मी देवी को निजी अस्पताल में ले गए। डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
सूचना पर पहुंची नई मंडी कोतवाली पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से कार की तलाश शुरू की, लेकिन सफलता नहीं मिली। हादसे का मुकदमा रजत शर्मा ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ दर्ज कराया है।